Chhattisgarh Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में खुशियां मातम में बदल गई जब गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा बगीचा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ। श्रद्धालु गणेश विसर्जन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। यहां हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। घटना के बाद जशपुर विधायक रायमुनि भगत, कलेक्टर, एसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह हादसा बगीचा थाना अंतर्गत जुरूडांड इलाके में हुआ। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
फिलहाल, इस हादसे ने 4 साल पहले हुए हिट एंड रन मामले की यादें ताजा कर दी हैं। अक्टूबर 2021 में जशपुर में ही दुर्गा विसर्जन के दौरान निकाले गए जुलूस के दौरान लोगों को कुचल दिया गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था जिसमें देखा गया था कि लोग शांतिपूर्वक भजन गा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कार ने दर्जनों लोगों को कुचल चुकी थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोगो घायल हो गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03