Chhattisgarh Naxal: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के मेट्टागुड़ा कैंप क्षेत्र के अंतर्गत कोइमेंटा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लौह सामग्री बरामद की है। यह संयुक्त अभियान 23 अगस्त को 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन (CRPF) और स्थानीय जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था।
दरअसल नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम बोटेलंका, एरापल्ली, कोइमेंटा, दारेली गांव और आसपास के जंगल व पहाड़ी इलाकों की ओर रवाना हुई। अभियान के दौरान कोइमेंटा की पहाड़ियों में नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का पता चला। यहां से सुरक्षा बलों ने देसी हथियार, बीजीएल लॉन्चर, विस्फोटक सामग्री आदि बरामद की। सुरक्षा बलों के अनुसार, ये सभी सामान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाकर रखे थे। सुरक्षा बलों ने सभी सामान सुरक्षित रूप से जब्त कर माओवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सभी जवान सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देकर अपने कैंप में सुरक्षित लौट आए।
ऑपरेशन का नेतृत्व 203 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट पवन कुमार सिंह और डिप्टी कमांडेंट प्रवीण कुमार ने किया। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। बरामद सामग्री में एक बीजीएल लॉन्चर, एक बीजीएल लॉन्चर बैरल, एक देसी राइफल, गोला-बारूद का पाउच, टूटा हुआ इन्वर्टर बैटरी का आवरण, लगभग 20 मीटर लंबा बिजली का तार और बिजली का एक्सटेंशन बोर्ड शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई