Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने गौरमुंड के जंगलों में दो अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। गरियाबंद पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों ने मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौरमुंड के जंगलों में दो अलग-अलग जगहों पर आईईडी लगाया था, जिसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया है।
बताया गया कि आज रविवार को नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर जिला बल और 65 बटालियन सीआरपीएफ कंपनी की संयुक्त टीम असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में गौरमुंड के जंगल में ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दो जगहों पर कुकर बम लगाए थे।
सुरक्षा बल की बीडीएस टीम ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए पांच-पांच किलो वजनी दो आईईडी को नष्ट कर दिया है। जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इस आईईडी से ग्रामीणों और जानवरों को भी नुकसान पहुंच सकता था। इसके अलावा सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने सोलर प्लेट, तार, बर्तन आदि अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह