रामपुर : रामपुर में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज शनिवार पांच जुलाई को एक विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई पनीर निर्माणशालाओं की जांच की गई।
अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर, टांडा के ग्राम बादली स्थित फिरासत अली, वलीहद और कलूवा पुत्र रजा हुसैन की पनीर निर्माण इकाइयों पर छापा मारा गया। यहाँ से पनीर के तीन और क्रीम का एक नमूना लिया गया। जांच के दौरान लगभग 160 किलोग्राम खराब गुणवत्ता और दूषित पनीर पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दूषित पनीर का बाजार मूल्य लगभग 40,000 रुपये आंका गया है।
इसके अतिरिक्त, जेल रोड स्थित रॉयल दूध डेयरी के शावेज खान पुत्र अकरम खान से दूध, दही और मावा का एक-एक नमूना लिया गया। वहीं, रामपुर शहर स्थित मुर्तजा डेयरी से पनीर का एक नमूना भी संग्रहीत किया गया।
कुल मिलाकर, विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ कानूनी नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, मिलावट की प्रकृति के अनुसार संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
इस सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, रामचन्द्र यादव, राहुल शुक्ला, अशोक कुमार और अजरा बी मोहम्मद शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह