अयोध्याः भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि शिव मंदिर अरकुना बाजार में मनाई गई। जिसमें पंचायत में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के कार्यों, आंदोलनों, सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा भोज का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि को जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण को बचाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
पुण्यतिथि पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने 8 वर्ष की आयु में बालियान खाप की कमान संभाली और सामाजिक कार्य शुरू किए। किसानों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने 1986 में भारतीय किसान यूनियन का गठन किया और बिजली की समस्याओं को लेकर 84 गांवों की बालियान खाप के साथ आंदोलन शुरू किया जिसका परिणाम यह हुआ कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत सिसौली और बालियान खाप से ऊपर उठकर देश और दुनिया के किसानों के नेता बन गए।
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने तमाम रूढ़िवादिता, पाखंड, मृत्युभोज, नशाखोरी, दहेज का विरोध किया और शिक्षा पर जोर दिया। चौधरी टिकैत ने देश के किसानों को संगठित कर उन्हें अन्याय, अत्याचार के खिलाफ तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करना सिखाया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश को जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण की जरूरत है और हम इसे बचाने का संकल्प लेते हैं। मध्यांचल जोन सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों को जागृत कर उन्हें नेता बनाते रहे। ऐसा करते हुए वह शहीद हो गए, जिन्हें पूरे देश के किसान श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, रविशंकर पांडेय, भोला सिंह टाइगर, महेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, विकास वर्मा, विवेक पटेल जितेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, जगन्नाथ पटेल, प्रेम शंकर वर्मा, राकेश वर्मा, लल्लू राम, राम अवतार चौहान, रविंद्र मौर्य, लक्ष्मीकांत तिवारी, सती प्रसाद वर्मा, विजय प्रकाश, मीरा देवी, फूला देवी, शकुंतला देवी, निर्मला देवी ने अपने संबोधन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी और भारतीय किसान यूनियन तथा जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में अवैध रूप से संचालित हो रहे अयोध्या जिले के तीनों टोल प्लाजा रौनाही, भरत कुंड, मीठे गांव को बंद कराने के लिए 24 मई दिन शनिवार को भरत कुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत करने का ऐलान किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई