चंदौली : जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने सोमवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का समर्थन किया तथा काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के निर्देशों और कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना किसी अतिरिक्त संसाधन के अपने निजी मोबाइल फोन और सिम का उपयोग कर फेशियल रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली अपनाने का निर्देश दिया गया है। सचिवों का कहना है कि यह व्यवस्था उनके क्षेत्रीय कार्यों की प्रकृति के विपरीत है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या, लगातार फील्ड में रहने की बाध्यता और निजी उपकरणों के उपयोग का दबाव उनके लिए नई चुनौतियाँ उत्पन्न कर रहा है। इससे प्रदेशभर के सचिवों में रोष, तनाव और असुरक्षा की स्थिति पैदा हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव पहले से ही अत्यधिक कार्यभार की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके अनुसार, मूल जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्हें कई गैर-विभागीय कार्यों का भी बोझ उठाना पड़ रहा है—जैसे कि किसान पंजीकरण (Farmer Registry), एग्रो स्टैक सर्वे, गौशाला प्रबंधन, आयुष्मान कार्ड बनवाना, फैमिली आईडी तैयार करना, विभिन्न पेंशनों का सत्यापन, शिक्षा विभाग का ऑपरेशन कायाकल्प, बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी, गोवंश हेतु भूसा प्रबंधन, पराली प्रबंधन और सोलर पैनल लक्ष्यों की पूर्ति आदि। लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण सचिव शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं, और कई स्थानों पर कर्मचारियों के अस्वस्थ होने व दुर्घटनाओं के मामले भी सामने आए हैं।
समन्वय समिति के केंद्रीय नेतृत्व ने सचिवों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शासन और प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता, तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार और अनवरत धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित अव्यवस्था या बाधा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल