चंदौली : जिले के सैयदराजा क्षेत्र में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरुवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सोगाई पम्प कैनाल से निकली नहर की लाइनिंग के निर्माण कार्य पर पड़ी। निरीक्षण में उन्होंने देखा कि उपयोग में लाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता बेहद खराब है। जब ईंट को भिड़ाया गया, तो वह धूल में बदल गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। इस स्थिति को देखकर पूर्व विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और मानकों की अनदेखी को लेकर चिंता जताई।
पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सोगाई पम्प कैनाल की स्थापना किसानों की सिंचाई की समस्याओं को हल करने के लिए कराई थी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ हुआ था। लेकिन वर्तमान में जारी कार्य में ठेकेदार खुलेआम घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है। जेई और एक्सईएन सहित विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे ठेकेदार मनमानी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज ईंटों की खराब गुणवत्ता देखकर उन्हें क्षेत्रीय किसानों को भी दिखाया गया ताकि उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता को दुरुस्त कराने और जिम्मेदार अभियंताओं को उनके दायित्वों का बोध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की अनदेखी से किसानों को सिंचाई के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ दयाराम यादव, गुरुप्रकाश यादव, हेमंत कन्नौजिया, लल्लन बिंद, गुड्डू सिंह, प्रदीप मौर्य, अवधेश राय, शिवम गुप्ता, सूर्यपाल सिंह छोटू आदि भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक का यह कदम क्षेत्र में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदारी की जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा