चंदौलीः जनपद चंदौली के बरहनी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पई (थाना कंदवा) में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब पारस बिंद (उम्र लगभग 52 वर्ष) अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने के लिए निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पहले से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण पारस बिंद को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और वे अनजाने में गिरे हुए तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि करंट इतना अधिक था कि मृतक के कपड़े तक जलने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तार में करंट प्रवाहित होने के कारण कोई भी तुरंत पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, तब जाकर उन्हें तार से अलग किया गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीण लाल बहादुर ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले भी उनके बेटे की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते गिरे हुए तारों की मरम्मत और निगरानी की जाती, तो आज एक और जान नहीं जाती।
ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। यह हृदयविदारक घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल