Chandan Mishra Murder: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल (Paras Hospital) में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या ने सनसनी फैला दी है। बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में इलाज करा रहे कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच शूटर हथियारों के साथ अस्पताल पहुंचे और दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 209 में भर्ती चंदन मिश्रा को 14 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद शूटरों ने अस्पताल से बाहर आते ही जश्न मनाया।
इस हत्या के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी बाइक पर चंदन की हत्या का जश्न मनाते हुए भागते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में बेखौफ अपराधी बाइक चलाते और हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। एक बाइक पर सवार तीनों शूटरों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। इससे पहले अस्पताल के अंदर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें अपराधी बेखौफ हथियार लेकर वार्ड के अंदर जाते दिख रहे थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस चंदन हत्याकांड में शामिल मुख्य अपराधी की पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट किलर है। तौसीफ पर आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई इलाकों में छापेमारी भी चल रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं, ताकि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें।
इस हत्याकांड में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है। तौसीफ के अलावा, इसमें सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम, भिंडी उर्फ बलवंत सिंह और आकिब मलिक भी शामिल हैं। इन सभी का इतिहास खंगाला जा रहा है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तौसीफ ने अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया या फिर किसी ने उसे ऐसा करने की सुपारी दी थी।
गौरतलब है कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर दिखाई दे रहे थे। इनका नेतृत्व तौसीफ बादशाह कर रहा था। दरअसल मूल रूप से बक्सर निवासी चंदन मिश्रा उर्फ शेरू एक कुख्यात अपराधी था। वह कई हत्याओं के मामलों में आरोपी था। वह केसरी नामक युवक की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद था। उसे इलाज के लिए अदालत से पैरोल मिली थी, जिसके तहत वह इन दिनों पारस अस्पताल में भर्ती था।
अन्य प्रमुख खबरें
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04