अयोध्या। प्रदेश में ब्राह्मणों के उत्पीड़न पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने अपनी आवाज बुलंद की है। 14 जून को कौशांबी के लोहड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामबाबू तिवारी का उत्पीड़न के दौरान मौत हो जाने के आरोप में सीओ का स्थानांतरण और पांच लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मामले में अभी तक थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जा चुका है।
पीडित के आवास पर पहुंचकर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपानिधान तिवारी ने रामबाबू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ अयोध्या धाम से पहुंचा प्रतिनिधि मंडल भी साथ था। श्री तिवारी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी और एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की है।
परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए श्री तिवारी ने घटना की जानकारी ली। अयोध्या से कौशांबी गये प्रतिनिधि मंडल मे अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी पंडित देवकी नंदन त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित प्रदीप कुमार पाठक एडवोकेट सुभाष तिवारी जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर पंडित दुख हरण शुक्ला प्रबंधक अंशुमान शुक्ल ब्लॉक महामंत्री मिल्कीपुर विनोद तिवारी जिला उपाध्यक्ष अयोध्या राजेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर देवी प्रसाद दुबे ऋषि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह