Chamba Car Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में गुरुवार देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका। यह दर्दनाक हादसा भंजराडू शाहवा-भड़कवास मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, यह कार चंबा ज़िला मुख्यालय से लौट रही थी। देर रात जैसे ही चालक पधारी के पास पहुंचा, उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी, उनके दो बच्चों और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (40) पुत्र नरेन सिंह, उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17), बेटा दीपक (15), राकेश कुमार (44) पुत्र हरि सिंह और हेम पाल (37) पुत्र इंदर सिंह के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी होते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। चंबा के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह है कि अंधेरे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। उधर हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून को आया था। तब से राज्य में सड़क हादसों में 100 लोगों की जान जा चुकी है। मंडी ज़िले में सबसे ज़्यादा 19 लोगों की मौत हुई है। सोलन में 10, किन्नौर-कुल्लू में 8-8, ऊना, चंबा-शिमला में 15-15, सिरमौर-कांगड़ा में 6-6, बिलासपुर-हमीरपुर में 3-3 और लाहौल स्पीति में 1 लोगों की मौत हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह