चाकसू स्थित सिविल न्यायालय परिसर में शुक्रवार शाम दी बार एसोसिएशन चाकसू की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपमन रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खुराना, महासचिव श्रवणलाल शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति उपमन ने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो अभिन्न स्तंभ हैं। अधिवक्ताओं को संविधान, नैतिकता और अनुशासन के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे आमजन को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी न्याय मिल सके। उन्होंने अधिवक्ताओं की एकता बनाए रखने और न्यायपालिका की गरिमा को सर्वोच्च रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) राजपाल सिंह ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चाकसू विधायक रामावतार बैरवा एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) स्वाति व्यास उपस्थित रहे। विधायक बैरवा ने अपने संबोधन में चाकसू क्षेत्र में न्यायिक विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और अधिवक्ताओं के लिए बार हॉल निर्माण की घोषणा की, जिसका उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खुराना ने चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, संगठित व सक्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
इस दौरान एसोसिएशन के निवृतमान अध्यक्ष एन.एल. शर्मा ने अपने कार्यकाल में न्यायालय के विस्तार एवं विकास से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, चुनाव अधिकारी मुकेश मामोड़िया ने बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न होने की जानकारी दी। समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट निर्मल जैन एवं सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर चाकसू, सांगानेर और जयपुर से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान