Chaibasa Naxal Encounter: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने दो पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला लेते हुए 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी को मार गिराया। रविवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
बता दें कि यह मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कुख्यात नक्सली अमित हासदा उर्फ अपतन को मार गिराया। सुरक्षा बलों को मौके से एक एसएलआर राइफल, विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में अन्य नक्सलियों ठिकानों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
दरअसल यह घटना झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के माओवादियों के साथ हुई हिंसक मुठभेड़ के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह अभियान 3 सितंबर को तब शुरू किया गया जब पता चला कि टीएसपीसी का खूंखार जोनल कमांडर शशिकांत गंजू, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम है, करम पर्व के दौरान अपने पैतृक गांव केदल आ सकता है। जब सुरक्षा बल आगे बढ़े, तो गंजू और उसके साथियों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।
मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत डाल्टनगंज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। शहीद हुए जवानों की पहचान संतन कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। इनमें से एक पलामू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अंगरक्षक था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह