Delhi News : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार (IRS officer arrested) किया है। बताया जा रहा है कि IRS अधिकारी वर्तमान में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात है। सीबीआई ने रविवार को मामले में बयान जारी कर बताया कि सीबीआई ने 2007 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी वर्तमान में नई दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है।
सीबीआई के मुताबिक 31 मई 2025 को सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि इन लोगों ने एक शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत आयकर विभाग से अनुकूल व्यवहार, कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा और भारी जुर्माने से राहत के बदले में मांगी गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपनी योजना तैयार की और मोहाली में अधिकारी के आवास पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक आरोपी व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बाद में उस अधिकारी को भी नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई ने बताया कि अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही सीबीआई दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर तलाशी ले रही है और मामले की जांच अभी जारी है। इससे पहले 25 अप्रैल को सीबीआई ने रांची में चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से 32 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद बिलासपुर में चीफ इंजीनियर सुशील झरझरिया और रिश्वत देने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को भी गिरफ्तार किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल