बबेरू/बांदा, बांदा की तरफ से बबेरू जा रहे बाइक सवार को अनियंत्रित कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल ११२ पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बुधवार की शाम को बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। इसमे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने घायल महिला के पति को मृत घोषित कर दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी नरेश कुमार (26) पत्नी ममता (21) को बाइक में बैठाकर बांदा जाने के लिए निकले थे। बाइक सवार दंपति देवरथा मोड़ के पास ही पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल दंपति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का उपचार किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई