Rampur Traffic Awareness : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर और यातायात पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रामलीला पब्लिक इण्टर कॉलेज में 'यातायात माह : नवम्बर 2025' के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित सड़क उपयोग की आदतें सिखाना था। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व को बताया और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी। लाउडस्पीकर के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आमजन को संदेश दिया गया कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर सावधानी बरतें।
स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें ‘ट्रैफिक सेंस’ विकसित करने की प्रेरणा दी गई। साथ ही ऑटो, टैम्पो, और बस चालकों को ओवरलोडिंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और पंपलेट वितरित किए गए। बालकों, बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित सड़क पार करने के तरीके बताए गए। नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित करें, ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह