श्रीगंगानगर : खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान निरंतर जारी है। इस कड़ी में, सोमवार को विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो मिलावटी तेल सीज किया और 180 किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई। यह अभियान जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि विभागीय टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर मिलावटखोर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सबसे पहले, बड़ी बाजार स्थित मैसर्स रॉयल सुपर सेल्स से कनोला तेल और सरसों तेल का सैंपल लिया गया, जिसमें 296 लीटर कनोला तेल सीज किया गया। इसके बाद, अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मैसर्स कृष्णा ट्रेडर्स से राज सुपर ब्रांड के सरसों तेल और खुले सरसों तेल का सैंपल लिया गया, जिसमें 102 किलो तेल सीज किया गया।
इसके अलावा, पुरानी आबादी, बतरा फ्लोर मिल के पास स्थित श्री हरीश स्वीट्स से मिठाई का सैंपल लिया गया, जिसमें 70 किलो पतिसा मिठाई नष्ट की गई। सद्भावनानगर स्थित मरुधरा स्वीट्स से केक मिठाई और काऊ मिल्क का सैंपल लिया गया, जिसमें 110 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई। विभागीय टीम ने इन सभी स्थानों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की।
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि आमजन को खाद्य पदार्थों की मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कोई भी शिकायत करने के लिए विभागीय व्हाट्सएप नंबर 9351504313 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित आहार मिल सके। इसके अलावा, व्यापारियों से अपील की गई है कि वे खुले में मिठाई नहीं रखें, खाद्य सामग्री को ढक कर रखें, मसाले व तेल खुले में न बेचें और सफाई व्यवस्था में सुधार करें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह