बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून व्यवस्था के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिस जमीन पर निर्माण किया गया था, वह नगर निगम और नाले की अधिकृत भूमि है। यहां एक बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालित किया जा रहा था। बीडीए की कार्रवाई में इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति पर बुलडोजर चला, वह मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार मोहसिन रजा खान की है। मोहसिन ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसके पास हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर है, बावजूद इसके उसकी संपत्ति पर कार्रवाई की गई। जब वह विरोध करने पहुंचा तो पुलिस से उसकी तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। इस मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बरेली के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बयान दिया कि बुलडोजर वहीं पहुंचा है जहां से बवाल की साजिशें रची जाती हैं। शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित हमसफर बरातघर को भी सील कर दिया है, जो मोहसिन रजा से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मोहसिन का एक रिसॉर्ट भी प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वह उन सभी लोगों पर नजर रखे हुए है, जो सामुदायिक कार्यक्रमों की आड़ में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि तौकीर रजा से जुड़े लोग इन कार्यक्रमों के माध्यम से गैरकानूनी गतिविधियों को आर्थिक सहायता और रणनीतिक समर्थन दे रहे हैं।
वहीं, मोहसिन रजा खान ने इस पूरे मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम ने बरेली में हलचल मचा दी है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जों के खिलाफ है और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण पर इसी प्रकार की सख्ती जारी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल