बुलंदशहर । बुलंदशहर की स्याना हिंसा मामले में 7 साल बाद कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है। इस मामले में कोर्ट ने 38 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जिसमें से पांच को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं, बाकी 33 दोषियों को दंगा, आगजनी और जानलेवा हमला जैसी गंभीर धाराओं के तहत 7 साल की जेल हुई है।
यह मामला 3 दिसंबर 2018 का है, जब स्याना के चिंगरावठी गांव में गोवंश अवशेष मिलने की अफवाह के बाद हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवी भीड़ ने पुलिस चौकी को आग लगा दी थी और जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान तत्कालीन स्याना कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी।
अपर सत्र न्यायालय-12 (एडीजे-12) के जस्टिस गोपाल की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी को मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक यशपाल सिंह ने इस फैसले पर असंतोष व्यक्त करते हुए हाई कोर्ट में अपील करने की बात कही है। दूसरी ओर, बचाव पक्ष के वकील ने भी कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह