Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ये हादसा जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जानीपुर के पास उस वक्त हुआ जब एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। दरअसल कार सवार छह लोग बदायूं जिले के थाना सहसवान क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली के मालवीय नगर जा रहे थे। बताया जा रहा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण कार पुलिया से टकराकर पलट गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की पूरा परिवार जिंदा जल गया।
सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। हादसे में एकमात्र जीवित बची 28 वर्षीय गुलनाज को गंभीर हालत में बाहर निकालकर जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दुर्घटना का मुख्य कारण चालक की लापरवाही माना है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण कोई मदद नहीं कर सका। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल