Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने से नाराज बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जेवर रोड स्थित जोली गांव के पास पेट्रोल पंप पर हुई। यहां बुधवार रात दो युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पहले उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल में 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद पंप कर्मियों से खाली बोतल में भी पेट्रोल मांगा।
पंप सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए बोतल में पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों हमलावरों और पंप कर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पंप मैनेजर राजू शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इससे गुस्साए हमलावरों ने राजू पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल राजू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एसएसपी ने बताया, दोनों हमलावरों ने पहले मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया, फिर बोतल में पेट्रोल मांगा। मना करने पर विवाद हुआ और मैनेजर को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए हैं। फिलहाल अपराधियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर ऐसी घटना पहली बार हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की पूरी वजह जानने के लिए पंप कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल