बुलंदशहरः मां भागीरथी सेवा ट्रस्ट करनावास की वंदनम गंगे टीम ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया। टीम के मुख्य पदाधिकारी वेदप्रकाश एडवोकेट ने बताया कि टीम पिछले सात वर्षों से लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है।
साल की पहली बारिश पर टीम ने श्री कल्याणी देवी गंगा घाट के निकट भागीरथी वन में पौधारोपण अभियान चलाया, जिसमें टीम के मुख्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम के संस्थापक वेदप्रकाश एडवोकेट ने कहा कि पेड़ हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए जरूरी हैं। उन्होंने स्वेच्छा से पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और इस बात पर भी जोर दिया कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी करनी होगी।
पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचा जा सके। सचिव विकास बंसल ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि धरती पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। ठाकुर लोकेश जी ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण बहुत ही शुद्ध और स्वच्छ है, इस प्राकृतिक वातावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है, अगर समय रहते प्रकृति को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में धरती पर रहने वाले लोगों को जल और वायु संकट का सामना करना पड़ेगा।
इसलिए प्रकृति को बचाने के लिए आम लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। एडवोकेट यशवीर सिंह ने कहा कि अगर हमें पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है तो वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर वृक्ष हमें फल और छाया देते हैं, वहीं दूसरी ओर वृक्षों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां भी मिलती हैं। कोई भी औषधि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों से जुड़ी होती है। पंकज बघेल ने कहा कि वृक्ष इस धरती के अनमोल आभूषण हैं। इन्हीं की बदौलत मानव जीवन आगे बढ़ता है। इनके बिना जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। अंत में कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर वेदप्रकाश एडवोकेट, विकास बंसल, लोकेश ठाकुर, यशवीर सिंह एडवोकेट, पंकज बघेल, हैप्पीराज, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, देव शर्मा, अरुण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार