बुलंदशहरः औरंगाबाद में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने बिसुंदरा गांव में भाजपा नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मणि प्रताप चौहान के घर में लूटपाट कर 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए।
घटना के समय परिजन प्रसूता की डिलीवरी के लिए बुलंदशहर नर्सिंग होम गए हुए थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वरुण शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के बिसुंदरा गांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मणि प्रताप चौहान रविवार को अपनी पत्नी गुंजन की डिलीवरी कराने के लिए परिजनों के साथ सोहम नर्सिंग होम बुलंदशहर गए थे।
रात नौ बजे वह घर में ताला लगाकर जरूरी सामान लेकर दोबारा बुलंदशहर चले गए। रात करीब एक बजे जब वह घर वापस लौटे तो घर की कुंडी टूटी मिली। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सभी संदूक और अलमारी अस्त व्यस्त थी। घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये की नकदी गायब देखकर वे दंग रह गए। मणि प्रताप चौहान ने तुरंत फोन पर घटना की सूचना थाने में दी।
थाना प्रभारी वरुण शर्मा तुरंत गांव पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मणि प्रताप चौहान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मणि प्रताप चौहान अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई