बुलंदशहरः ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शहर के निकटवर्ती खुदादिया स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि खुदादिया के प्रधान प्रमोद कुमार मीना व किशनपाल मीना (पूर्व प्रधान भाई) तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश मीना रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार मीना व किशनपाल मीना व प्रबंधक दीपक गुप्ता (युवराज) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया।
सभी बच्चों को सात राज्यों की टोलियां बनाकर टेंट व उनके पारंपरिक नृत्य व वाहन, मनपसंद व्यंजन तैयार किए गए तथा स्काउट प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने बच्चों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से स्वयं को बचाने के आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षित किया, जिसमें बांस के डंडे पर संतुलन बनाना व स्वयं द्वारा तैयार स्ट्रेचर का उपयोग कर दुर्घटना होने पर स्वयं को बचाना शामिल था। अंत में निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान के लिए राजस्थान (कप्तान सृष्टि मीना), द्वितीय स्थान के लिए महाराष्ट्र (कप्तान निहारिका शर्मा) तथा तृतीय स्थान के लिए चेन्नई (कप्तान) का चयन किया। प्रबंधक दीपक गुप्ता युवराज ने सभी बच्चों के प्रदर्शन को देखकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की तथा सफल कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षकों एवं प्रशिक्षक दीपक शर्मा को बधाई दी। कार्यक्रम के संचालन में लेखाकार लवणिका चौधरी, शैक्षणिक प्रभारी कौशल सिंह, शैक्षणिक प्रभारी रजनी यादव, अनुज देव, खुशी, रश्मि चौधरी एवं सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल