बुलंदशहरः औरंगाबाद के नायब तहसीलदार ने सरकारी राशन के चावल से भरा ट्रक जब्त कर पूर्ति विभाग को सौंप दिया। पूर्ति विभाग के अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
सरकारी राशन की कालाबाजारी की गोपनीय सूचना पर नायब तहसीलदार औरंगाबाद ललित नारायण प्रशांत ने पुलिस के साथ कस्बे के घास मंडी में छापा मारकर एक मिनी ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस को देखकर चालक आमिर भाग गया। ट्रक में चावल से भरी 36 बोरियां मिलीं। बताया जाता है कि चावल सरकारी राशन का था। नायब तहसीलदार की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा पूर्ति लिपिक योगेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने जब्त चावल उन्हें सौंप दिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने बताया कि जब्त चावल का वजन 18 कुंतल 85 किलोग्राम पाया गया। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है।
उनकी अनुमति मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में राशन डीलरों और राशन की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। जनता का आरोप है कि राशन उपभोक्ताओं से कटौती कर चावल की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जाती है। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह