बुलंदशहरः औरंगाबाद भारत विकास परिषद गौरव के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय सुझाए। आरआर रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला उप अग्निशमन अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतने से संभावित बड़ी दुर्घटना से बचना संभव है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए महत्वपूर्ण उपाय सुझाए। उन्होंने खासकर महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर से होने वाली आग दुर्घटनाओं से बचाने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले बिजली का कनेक्शन काट देना चाहिए। उसके बाद आग के स्रोत को हटाकर उस पर पानी डालकर आग को बुझाना चाहिए। साथ ही समय-समय पर रेगुलेटर और पाइप की जांच करने से ऐसी दुर्घटनाओं से बचना संभव है।
सदस्यों ने यादव के बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस मौके पर विजय गर्ग, विजय गोयल, सजल गर्ग, राजेंद्र गोयल, दुष्यंत मांगलिक, सुशील गर्ग, रेनू गर्ग, दिनेश गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. राहुल भारद्वाज, अनिल कुमार, ब्रजेश गर्ग, तरूण मित्तल, मनीष मांगलिक, राकेश मित्तल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज