बुलंदशहरः रेलवे रोड स्थित टी आर हवेली रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगीकरण अभियान का मुद्दा उठाया गया तथा ग्रामीणों व शहर के लोगों से जुड़ने व आने वाले युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जनसंपर्क कर क्षेत्र के विकास को गति देने की अपील की गई। केपी वर्मा ने भारत विकास परिषद "सेवा" शाखा डिबाई के तत्वावधान में डिबाई व दानपुर ब्लाक अध्यक्षों के समस्त गणमान्य नागरिकों व ग्राम प्रधानों से वार्ता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र गांधी ने की। केपी वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हम पूरे क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, जिसमें हमें बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है। यदि हमारे क्षेत्र के सांसद व विधायक संसद व विधानसभा में औद्योगीकरण का मुद्दा उठाएंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाकर काम करना पड़ेगा, जबकि हमारी विधानसभा एनसीआर क्षेत्र में आती है।
लेकिन एनसीआर जैसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है जो चिंता का विषय है वहीं जितेंद्र गांधी ने कहा कि हमारा संगठन आने वाली पीढ़ी को रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत है और केपी वर्मा की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी पत्रकारों को माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष नीरज कुमार व नरेश कुमार, डॉ गजेंद्रपाल सिंह, कुमुद किशोर भारती, डॉ महेश चंद्र वार्ष्णेय, अनिल कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रधान औखंड, हीरा लाल भारती, अशोक राघव के अलावा अनेक संगठनों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह