औरंगाबाद: ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर शनिवार की सुबह ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने मुल्क और कौम की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में कुर्बानी दी गई और ईद की खुशियां मनाई गईं। प्रशासन और पुलिस मौजूद रही और कड़ी चौकसी बरती।
शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों लोगों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ईदगाह में नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम कारी शेर मोहम्मद ने नमाज अदा कराई। नमाज से पहले नमाजियों को संबोधित करते हुए कारी साहब ने अपने खुतबे में ईद-उल-अजहा की खासियत बताई और कुर्बानी देते वक्त बरती जाने वाली सावधानियां गिनाईं। उन्होंने मुल्क और कौम की खुशहाली, तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी और नेकी, ईमानदारी और इंसानियत के रास्ते पर चलकर भाईचारा कायम रखने की अपील की।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में ही कुर्बानी दी गई। नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत, थाना प्रभारी वरुण शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नीटू मलिक, कानूनगो सुंदर पाल सिंह, लेखपाल उमेश वर्मा सहित भारी पुलिस बल ईदगाह पर तैनात रहा और कड़ी निगरानी रखी। ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह