बुलंदशहरः जनपद के जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित महासचिव अमित चौहान का अनेक स्थानों पर अनेक संगठनों द्वारा स्वागत व अभिनंदन करने का सिलसिला जारी है, ऐसे में शिक्षक संगठन भी पीछे नहीं है, अधिवक्ताओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी स्वागत के सिलसिले में स्वागत समारोह आयोजित कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर ने अपने आवास पर जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव अमित चौहान के स्वागत में स्वागत समारोह आयोजित किया। आवास पर महासचिव अमित चौहान का अनेक अधिवक्ताओं, शिक्षकों व व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा महासचिव के साथ शिक्षक नेता के आवास पर पहुंचे पूर्व अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह तोमर, पूर्व महासचिव पवन निम व मनोज शर्मा व पूर्व डीजीसी राजेंद्र कुमार का भी पूर्व कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र कुमार, शिक्षक नेता कौशल किशोर, भट्टा व्यवसायी शिवकुमार व अनेक अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। महासचिव अमित चौहान ने बताया कि वह अधिवक्ताओं, शिक्षकों व व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेंगे तथा उन पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के हित में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल