बुलंदशहरः डिबाई नगर में भगवान श्री सत्य साई बाबा सेवा संगठन के तत्वावधान में प्रशान्ति निलयम, आंध्र प्रदेश से सम्पूर्ण भारत भ्रमण पर निकली दिव्य साई ज्योति के आगमन पर साई भक्तों में अपार उल्लास एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। बीते सायंकाल दिल्ली से डिबाई लाई गई इस पावन दिव्य ज्योति का नगर में प्रवेश करते ही भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, जयकारों एवं भक्ति गीतों के माध्यम से दिव्य ज्योति का अभिनंदन कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।
इस अवसर पर भगवान श्री सत्य साई बाबा सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह (दीवान जी) के आवास पर रात्रिकालीन भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साई भक्तों के साथ-साथ नगर के अनेक धर्मप्रेमी नागरिकों ने भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने दिव्य साई ज्योति के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए तथा भक्ति भाव से भजनों में सहभागी बनकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। वातावरण “ॐ साई राम” के पावन उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
संगठन के मीडिया प्रभारी राकेश वार्ष्णेय ने इस अवसर पर दिव्य ज्योति के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साई अवतार के पवित्र दिव्य ज्योति स्वरूप में दर्शन करना सनातन धर्म की गूढ़ आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा इसी भाव को दर्शाती है कि प्रकाश, ज्ञान और चेतना का प्रतीक है। भक्त अपने आराध्य को पवित्र दीप के रूप में दर्शन कर उनकी दिव्य उपस्थिति का अनुभव करते हैं, जिससे मन, वाणी और कर्म पवित्र होते हैं।
अगले दिन प्रातःकाल पवित्र दिव्य साई ज्योति को अनेक साई भक्तों के आवासों में भ्रमण कराया गया, जहाँ विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने दीप, पुष्प एवं मंत्रोच्चार के साथ साई बाबा से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। अपरान्ह काल में दिव्य साई ज्योति को अगले गंतव्य स्थलों के लिए श्रद्धापूर्वक विदा किया गया।
इस पावन अवसर पर श्रीपाल सिंह एडवोकेट, रामजीलाल, प्रशांत वार्ष्णेय, अरविंद कुमार एडवोकेट, कुमारी डॉ. गिरिजा जैसवाल, रेखा जैसवाल सहित अनेक साई भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29