बुलंदशहरः औरंगाबाद ख्वाजपुर से लापता बीए की छात्रा के अपहरण के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के पिता समेत चार परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एक सप्ताह में भी लापता छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है।
फिलहाल छात्रा की बरामदगी पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर से 2 मई को 20 वर्षीय छात्रा यह कहकर घर से निकली थी कि वह महाविद्यालय लखावटी में बीए की परीक्षा देने जा रही है, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने गांव के ही जितेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन को नामजद करते हुए छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब नामजद अर्जुन का शव दो दिन पूर्व गांव के पास ही पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हंगामा कर शव को नहीं उठाने दिया और छात्रा के परिजनों पर अर्जुन की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अर्जुन के पिता जितेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव ख्वाजपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र डालचंद, हरेंद्र व गजेंद्र पुत्रगण नन्हे और सतेंद्र पुत्र देवेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, लापता छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी नामजद आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल