बुलंदशहरः बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत विकास परिषद डिबाई द्वारा शाखा कोषाध्यक्ष नौरंगी लाल के आवास पर गौतम बुद्ध एवं वर्तमान परिदृश्य में उनकी शिक्षाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ प्रांतीय परिषद सदस्य गिरीश कुमार गुप्ता एवं शाखा अध्यक्ष इंजीनियर सोमवीर सिंह ने भारत माता के चित्र एवं गौतम बुद्ध की कांस्य प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित गणमान्यों एवं शाखा सदस्य संजीव राठी, अनिल कुमार सिंह, अजय लोधी, यतेंद्र कुमार, क्षमा रानी, बबीता देवी, रजनी देवी आदि सदस्यों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जनता इंटर कॉलेज धर्मपुर के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद राजपूत ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शांति का संदेश देने वाला एवं अहिंसा का दूत बताया। उन्होंने गौतम बुद्ध के संसार त्याग पर महाकवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित कविता यशोधरा की पंक्तियां उद्धृत करते हुए बुद्ध की पत्नी यशोधरा की पीड़ा को दर्शाया और कहा -
सिद्धि-हेतु स्वामी गये, यह गौरव की बात,
पर चोरी-चोरी गये, यही बड़ा व्याघात।।
सखि, वे मुझसे कहकर जाते......
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पी.पी. सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध के पूर्वजन्मों से जुड़ी जातक कथाएं हमें शांति, प्रेम, सत्कर्म, सद्भावना, उदारता, दया, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देती हैं, जो वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में विश्व शांति के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर बालक-बालिकाओं रितिका, चेतना, काजल, केनी और केशवी ने भी अपनी कविताएं सुनाईं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव