अयोध्या। कौशांबी जिले में मृतक राम बाबू तिवारी के कथित उत्पीड़न और मौत के मामले में न्याय की मांग तेज़ हो गई है। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक और श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंडित कृपानिधान तिवारी ने मामले को सूबे की सरकार तक पहुंचाने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पीड़ित परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ SIT जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र, सेनानी अजय पांडे, अतुल दुबे, राजा पांडे और राजेश द्विवेदी भी शामिल थे।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब अखिल भारतीय चाणक्य परिषद और श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने प्रदेश में ब्राह्मणों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने का फैसला किया। बीती 14 जून को कौशांबी के लोहड़ा गांव निवासी स्वर्गीय राम बाबू तिवारी की कथित उत्पीड़न के दौरान मौत हो जाने का आरोप लगा था। इसके बाद इन संगठनों ने संबंधित सीओ के स्थानांतरण और पांच लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
पंडित कृपानिधान तिवारी ने अयोध्या धाम से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित राम बाबू तिवारी के आवास पर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उसी समय, श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम बाबू के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की थी, जिसे अब उपमुख्यमंत्री के माध्यम से दोहराया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल