रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों की भूमिका को पार्टी की सफलता की बुनियाद बताते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। किसी भी चुनाव को जीतने में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में बूथ अध्यक्षों को भी तकनीकी रूप से अपडेट रहने की आवश्यकता है। ताकि, सूचनाओं के आदान प्रदान में सुविधा बनी रहे।
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के मिलक खानम मंडल के ग्राम भोट भक्काल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए बूथ अध्यक्षों का मान-सम्मान सर्वोपरि है, क्योंकि वे न केवल पार्टी और जनता के बीच की पहली कड़ी हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं और विचारधारा को जनता तक पहुँचाने का भी काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेने और अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर है, उसमें जमीनी कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के नेताओं का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हर बूथ जीतेगा, तो पार्टी अपने आप विजयी होगी, क्योंकि बूथ ही भाजपा की असली ताकत हैं।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति, लाभार्थी संपर्क अभियान और बूथ स्तर पर डेटा अपडेट जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने ग्राम खेड़ा टांडा, मुस्तफाबाद, हरदासपुर कोठरा, पैगंबरपुर, मीरापुर, मीरगंज, अब्बासनगर, महूनागर, माटखेड़ा के शक्ति केंद्रों का भी जायजा लिया और शक्ति केंद्र संयोजकों से बात की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन कुमार लोधी, मंडल अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह, पंकज लोधी, तरसेम सिंह, पन्नू सिंह, विक्रम सिंह, अजय सैनी, करतार सिंह आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई