दमोह: नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरी के पास महादेव घाट पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में तीन बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक जबलपुर के भीटा फुलर गांव का परिवार बांदकपुर से जागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहा था। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बनवार चौकी क्षेत्र के महादेव घाट के पास हुआ।
बोलेरो में 15 लोग सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इन्हें दमोह से जबलपुर पहुंचाया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित हुआ।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि जिस मोड़ पर हादसा हुआ वह खतरनाक मोड़ है। वाहन की गति भी तेज थी। सड़क पर पहियों के निशान मिले हैं। कमेटी मामले की जांच करेगी। पुलिस के अनुसार मृतकों में पांच महिलाएं लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और 60 वर्षीय वैजयंती बाई लोधी शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह