श्रीगंगानगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिले में एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि जिले में एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य जारी है। जिले के समस्त ईआरओ और उनकी टीम द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पादित किया जा रहा है। पुरूषों के साथ-साथ महिला बीएलओ द्वारा गंभीरतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। सोमवार को सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में जारी एसआईआर कार्यों के निरीक्षण के समय उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला बीएलओ ज्योति सहित अन्य को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने जिले के समस्त बीएलओ को एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ईएफ वितरण के पश्चात उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जाये। समस्त ईआरओ अपने अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा किये जा रहे एसआईआर कार्य की नियमित रूप से समीक्षा करें। ऑनलाईन ईएफ के साथ-साथ मैपिंग कार्य भी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ किया जाये। मतदाताओं को एसआईआर की उपयोगिता के साथ-साथ महत्ता भी बतलाई जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है कि ईएफ वितरण के पश्चात डिजिटाइजेशन, ऑनलाईन ईएफ भरने के कार्य में तेजी लाई जाये। अधिक से अधिक मतदाताओं को इसके लिये जागरूक किया जाये। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10-10 बीएलओ को सम्मानित भी किया जायेगा
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल