लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक चिकित्सक दंपति को सोशल मीडिया के जरिए ठगी और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा है। महिला डॉक्टर ने पीजीआई थाना प्रभारी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति को एक महिला ने पहले संपर्क कर दोस्ती की, फिर उन्हें फँसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानगर निवासी महिला डॉक्टर ने शिकायत दी है कि एक महिला, जिसने अपना नाम पूजा पाण्डेय बताया, उनके पति जो पेशे से डॉक्टर है के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आयी। महिला ने किसी तरह उनके पति का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और व्हाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क साधा। बातचीत के दौरान महिला ने वीडियो कॉल के माध्यम से पति डाक्टर का चेहरा रिकॉर्ड कर लिया। जब डॉक्टर ने इस महिला से बातचीत बंद कर दी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो महिला ने अलग-अलग नंबरों से मैसेज कर पैसे की माँग करनी शुरू कर दी। दबाव में आकर डॉक्टर ने कई बार उसे क्यूआर कोड स्कैन कर पैसे भी भेजे। जब उन्होंने और पैसे देने से इनकार किया, तो महिला ने धमकी दी कि वह उनके वीडियो उनकी पत्नी को भेज देगी। महिला डाक्टर ने बताया कि ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से परेशान उनके पति ने महिला को पुनः पैसे दिए। फिर उक्त महिला (पूजा पांडेय) ने अपने पति से समझौते की बात कहते हुए बीती 7 अप्रैल 2025 को रायबरेली रोड स्थित होटल शिवम इंटरनेशनल में मुलाकात के लिए बुलाया। वहाँ भी महिला ने डॉक्टर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और अब एक बार फिर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की माँग कर रही है।
महिला डाक्टर ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने डाक्टर पति के खिलाफ “पूर्व-नियोजित मानसिक और आर्थिक शोषण की साजिश” करार देते हुए आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार इस प्रकरण से बुरी तरह मानसिक तनाव में है और न्याय की अपेक्षा रखता है। पीजीआई थाना पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जाँच प्रारंभ कर दी है। संबंधित होटल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल संवादों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में पुलिस से मिली जानकारी कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और युवती के कॉल डिटेल, सोशल मीडिया प्रोफाइल सहित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके। यह मामला न केवल साइबर अपराध और निजता के हनन का गंभीर उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि किस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक तत्व लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें और अनजान कॉल्स या संपर्कों से सावधान रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
गैस सिलेंडर फटने से मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Bihar: निजी स्कूलों की मनमानी पर CM सम्राट चौधरी सख्त, फीस व यूनिफाॅर्म को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें