रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातक संस्कृति के संवाहक हैं। उनके दृढ़ संकल्प से ही प्रदेश विकास की नई राह पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था। लिहाजा, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरदार देवेंद्र सिंह के आवास पर एकत्र हुए।
इसके बाद सभी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उद्योगों की स्थापना से जहां बेरोजगारी की बड़ी समस्या दूर हो रही है, वहीं प्रदेश अब धार्मिक दृष्टि से भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ममता अत्री, प्रेम शंकर पांडे, ऋषि पांडे, चंद्र प्रकाश शर्मा, मनोज पांडे, सरदार देवेंद्र सिंह, राम बहादुर, शांति स्वरूप, अमन, अमरजीत सिंह, अवधेश सक्सेना, साइन सक्सेना, शिवम गंगवार, राजीव गंगवार, वीरपाल गंगवार, संजय रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह