रामपुर, थाना सिविल लाइन के सामने जिला जिला सहकारी बैंक में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया और क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर प्रेस वार्ता करने डीसीबी सभागार में मौजूद थे। तभी अचानक लाइट गायब हो गई। हाल के अंदर अंधेरा छा गया। बाहर से आए मंत्री व अन्य भाजपा के नेता पसीने-पसीने हो गए। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उसके बावजूद बिजली विभाग लगातार शहर में अंधाधुंध कटौती कर रहा है। बड़े-बड़े अधिकारी अधीनस्थ खामोशी और चुप्पी साधे हुए बैठे हैं।
कम से कम पत्रकार वार्ता मीटिंग हाल में 15 से 20 मिनट तक लगातार चलती रही, मगर बिजली गायब रही। कुछ पत्रकारों ने फोन बिजली विभाग के एसडीओ को फोन लगाया। खास बात रही कि अचानक से डीसीबी बैंक सभागार का जनरेटर भी खराब हो गया। मीटिंग हॉल के अंदर भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। नेताओं को उस प्रोग्राम को भी रोकना पड़ा, वहीं पत्रकारों ने डीसीबी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी से सवाल पूछा कि बिजली गायब हो गई है तो उन्होंने जवाब दिया कि मौजूदा जिला अध्यक्ष से पूछा जाए बिजली क्यों गायब हुई है कैसे गायब हुई है मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह