झांसी। समाजवादी पार्टी ने 5 जून को सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड क्षेत्र, खासकर झांसी के ग्रामीण इलाकों में बिजली, पानी और विकास परियोजनाओं से जुड़ी भाजपा सरकार की विफलताओं पर गंभीर सवाल उठाए। राजकुमार राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे भाजपा सरकार का 24 घंटे बिजली का दावा खोखला साबित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी नहरें सूखी पड़ी हैं, जिसके कारण पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को पीने के पानी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल-कल योजना के तहत पाइपलाइनें तो बिछाई गई हैं, लेकिन आज तक उनमें पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों की सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं और उन्हें दोबारा ठीक नहीं किया गया।
मूंगफली खरीद के सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की मूंगफली न खरीदकर व्यापारियों की मूंगफली खरीदी गई। राजपूत ने भाजपा विधायकों द्वारा चुनाव में किए गए वादों पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रत्येक गांव में एक-एक स्टेडियम बनाने का वादा शामिल था, लेकिन आज तक एक भी स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया गया।
समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में सैनिक स्कूल का निर्माण हुआ, सीपरी फ्लाईओवर बना, 100 एकड़ में विशिष्ट भोजला मंडी का निर्माण हुआ, और अमृत पेयजल योजना के तहत झांसी वासियों के लिए माताटीला डैम से तीसरी पाइपलाइन की योजना तैयार की गई, साथ ही जीआईसी स्कूल का भी निर्माण हुआ।
राजपूत ने किसानों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया, कहा कि उन्हें पुनर्वास की जमीन पर मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा और उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 1200 हेक्टेयर जमीन किसानों की पुनर्वास की है, जिस पर किसान कई वर्षों से खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति का ढोल पीटने वाली भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है और अपने विरोध की हर आवाज को दबाने के लिए उनका उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है, भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है, और सत्ता के नशे में भाजपा मर्यादा के सभी मूल्य भुला चुकी है। भूमाफिया खुलेआम गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, और खनन अब उद्योग नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में लूट का धंधा बन गया है। पार्टी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, पूर्व मंत्री अजय सूद, सीताराम कुशवाहा, पूर्व विधायक सतीश जतारीया, नीरज अग्रवाल, विश्व प्रताप सिंह, सलीम खानजादा, रोहित सिंह परीक्षा, आरिफ खान, राधे लाल बौद्ध, डा रघुवीर चौधरी, डा वीरेंद्र यादव, भगवत राजपूत सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल