रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि बूथ अध्यक्ष चुनावी रणभूमि के प्रथम योद्धा होते हैं। इन्हीं योद्धाओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है कि आज केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने स्वार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्वार नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी संगठन की पहली और सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। किसी भी चुनाव की सफलता बूथ स्तर की मजबूती पर निर्भर करती है। यदि बूथ अध्यक्ष सक्रिय और जागरूक होंगे, तो संगठन की जड़ें भी उतनी ही गहरी होंगी।
उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों, विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की मुख्य जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों की होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक रूप से सक्रिय बनाने और प्रत्येक मतदाता से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के समाधान के लिए बूथ अध्यक्षों से संगठनात्मक सुझाव भी मांगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सुझावों के बिना कोई भी संगठन मजबूत नहीं बन सकता।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को संदेश दिया कि वे संगठन के प्रति निष्ठावान रहें और अपने-अपने क्षेत्रों में लगन और ईमानदारी से काम करें, ताकि आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होकर उभरे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दिवाकर, मंडल प्रभारी तरनजीत ग्रोवर, जिला उपाध्यक्ष महेश मौर्य, जिला मंत्री महेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, लक्ष्मीकांत सैनी, महेंद्र मौर्य, राजेश शर्मा, दिलीप अरोड़ा लालमन तोमर, अमित चंद्रा, लाल सिंह सैनी, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Ballia: ससुराल आए व्यक्ति ने पत्नी व सास को चाकू घोपकर मार डाला, ससुर जख्मी
‘तृणमूल शासन में बढ़ा माफियाराज’, हुगली में ममता सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी
चरथावल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, CCTV बंद मिलने से बढ़ा रहस्य
28 अप्रैल से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की होगी शुरुआत, यात्रियों को बड़ी राहत
3600 किमी की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे जगदीश शर्मा, शहर में हुआ भव्य स्वागत
झांसी में 12 लाख की अवैध शराब पर चला रोड रोलर, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में डॉग प्रेमी अजय राठौर की मौत, दो घायल
इंजीनियर बनना चाहती हैं सोनाली गुप्ता, 89% अंकों के साथ जिला मेरिट में बनाई जगह
माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, प्रियांशी यादव और आर्य पांडे बने टॉपर
देवा इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, यूपी बोर्ड परीक्षा में कई छात्रों ने जिला मेरिट में बनाई जगह
शराब के नशे में पिता ने 3 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या? जांच जारी
सेवा भाव से मनाया जन्मदिन: 10 वर्षीय दिव्यांश ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
Delhi: हर 45 मिनट में बजेगा ‘वाॅटर बेल’, गर्मी को लेकर सीएम ने स्कूलों को दिए कड़े निर्देश
Amethi: रिहर्सल पासिंग आउट परेड संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती