रामपुर। यदि आप दो पहिया वाहन चला रहे हैं, तो आपके लिए यह ध्यान देने की बात है कि आपके पास हेलमेट अवश्य हो। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं है, बल्कि जिंदगी और परिवार की खुशियों को भी सुरक्षित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को राम विहार कार्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कार्यालय के सभी सफाई कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और अन्य कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब कोई भी कर्मचारी बिना हेलमेट के कार्यालय न आएं। हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारी और कार्यकर्ता सुरक्षित रहें। हेलमेट पहनना केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक है। इसलिए, सभी दो पहिया वाहन चालकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो जब भी कार्यालय आएंगे, तो हेलमेट जरूर लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और हेलमेट न पहनना केवल नियम का उल्लंघन नहीं, बल्कि स्वयं के जीवन के साथ खिलवाड़ है। सिर्फ दो पहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि चार पहिया वाहन चालक भी सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई, विक्रम सिंह, अर्जुन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल