Bihar Lightning Death: बिहार में बिहार में भीषण गर्मी के बाद रविवार को अचानक मौसम (Bihar Weather) बदल गया। जिसके कारण पटना, गया, वैशाली और बांका समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश (Rain) हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की उम्र 12 से 65 वर्ष के बीच है।
बिहार में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौते बांका जिले में हुई, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई। जबकि गया ज़िले के सूर्यमंडल चेकपोस्ट के पास तीन बाइक सवारों पर बिजली गिर गई। इस हादसे में अंकित कुमार और विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, गया के मोहड़ा प्रखंड में मवेशी चराते समय रूपलाल यादव की बिजली गिरने से मौत हो गई।
राजधानी पटना के मोकामा में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, पंडारक में बिजली गिरने से एक भैंस मर गई। इसके अलावा, वैशाली जिले के चकमसूद गांव में बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। बांका के जिलेबिया मोड़ के पास बिजली गिरने से एक कांवरिया किशोर भी घायल हो गया। ज़्यादातर घटनाएं रविवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच हुईं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और झारखंड के गंगीय क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से बिहार का मौसम अस्थिर रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आंधी-तूफान और बारिश के दौरान घर के अंदर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में शरण लेने से बचें। किसानों और बाहर काम करने वालों को इस दौरान सतर्क रहने और पक्की इमारतों में शरण लेने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश