Bihar Election 2025 Voting: पहले चरण की वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

खबर सार :-
Bihar Election 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। शाम पांच बजे तक 121 सीटों पर 60.18 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं आरजेडी ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन के समर्थित इलाकों वाले बूथों पर धीमी वोटिंग करवाई गई। जबकि एनडीए का दावा है कि महागठबंधन हार रहा है।

Bihar Election 2025 Voting: पहले चरण की वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
खबर विस्तार : -

Bihar Election 2025 Voting: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। 18 ज़िलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान दर्ज किया गया है। सुरक्षा कारणों से कुछ विधानसभा क्षेत्रों के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया, लेकिन ज़्यादातर सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहा। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, समस्तीपुर ज़िले में शाम 5 बजे तक सबसे ज़्यादा (66.65%) मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह साफ़ दिखाई दे रहा था। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। बिहार अपने इतिहास में सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत हासिल करने की ओर अग्रसर है।

Bihar Elections 2025 Voting : शाम 5 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13% प्रतिशत मतदान हुआ।  इनमें मीनापुर में शाम 5 बजे तक सबसे ज़्यादा 73.29 प्रतिशत मतदान हुआ। कुम्हरार में सबसे कम 39.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

  1. मधेपुरा - 65.74%
  2.  सहरसा - 62.65%
  3.  दरभंगा -  58.38%
  4.  मुजफ्फरपुर -64.63%
  5.  गोपालगंज - 64.96%
  6.  सीवान - 57.41%
  7.  सारण - 60.90%
  8.  वैशाली -59.45%
  9.  समस्तीपुर -  27.92%
  10.  बेगूसराय - 67.32%
  11.  खगड़िया - 60.65%
  12.  मुंगेर - 54.90%
  13.  लखीसराय -62.76%
  14. शेखपुरा -  52.364%
  15.  नालंदा -  57.58%
  16.  पटना - 55.2%
  17.  भोजपुर - 53.24%
  18. बक्सर - 55.10%

Bihar Elections 2025 Voting : 18 जिलों की 121 सीटों पर हुआ मतदान

बता दें कि 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े हो गए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत  मतदान हो चुका है। सहरसा में सबसे ज़्यादा 15.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 37,513,302 मतदाता, जिनमें 19,835,325 पुरुष, 17,677,219 महिला और 758 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं, पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45,341 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 मतदान केंद्र शामिल हैं। 

320 आदर्श मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं, जिनमें से 926 महिलाओं द्वारा प्रबंधित और 107 दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित हैं। अकेले पटना में 5,677 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 541 केवल महिलाओं के लिए, 49 आदर्श मतदान केंद्र, 14 दिव्यांगजन-अनुकूल मतदान केंद्र और 3 युवा-केंद्रित मतदान केंद्र शामिल हैं। लगभग 32.98 लाख मतदाताओं वाले मुजफ्फरपुर में मतदाता 11 विधानसभा सीटों के लिए 4,186 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं।

अन्य प्रमुख खबरें