Three Pak Suspect in Bihar : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल की सीमा से तीन पाक संदिग्धों (Three Pak Suspect in Bihar) के घुसने की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने इन संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर दी हैं और इन्हें पकड़ने के लिए आम जनता से मदद मांगी है। पुलिस ने जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 50,000 के इनाम की घोषणा की है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार, इन तीनों संदिग्धों का संबंध आतंकी संगठनों से हो सकता है। इनमें से एक रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली है, दूसरा उमरकोट का आदिल हुसैन और तीसरा बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान है।
पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को होटलों, लॉज और किराए के मकानों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा, सीमा पर वाहनों की भी गहन तलाशी ली जा रही है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस मिलकर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत 112 पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की उम्मीद जताई है ताकि इन संदिग्धों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04