Ritlal Yadav: बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने आज (गुरुवार) कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले दानापुर से विधायक रीतलाल के भाईयों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। दरअसल हाल ही में पुलिस और एसटीएफ ने आरजेडी विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बता दें कि एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब उन्होंने सरेंडर कर दिया है। इससे पहले रीतलाल यादव और उनके भाई चीकू, पिंकू और श्रवण ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था। इन सभी पर खगौल थाना क्षेत्र के एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जेल भेजे जाने से पहले रीतलाल यादव ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए अपने विरोधियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। रीतलाल यादव ने कहा- 'यह पूरी तरह से विरोधियों की साजिश है। हमारी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हमें जान से मारने की भी साजिश रची गई। विरोधियों को AK-47 जैसे घातक हथियार भी मुहैया कराए गए। जब तक हम जिंदा हैं, रीतलाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ते रहेंगे, हम झुकेंगे नहीं।'
दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रीतलाल यादव (Ritlal yadav) पर पुलिस की छापेमारी को लेकर शनिवार को कहा कि बिहार पुलिस एक राजनीतिक टूल के तौर पर काम कर रही है। पुलिस सिलेक्टिव कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के पास भी एके-47 मिलने का दावा किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कोई सबूत नहीं मिला। सेलेक्टिव टूल के तौर पर पुलिस को काम नहीं करना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह