Bihar Rain: बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली ने जमकर तांडव मचाया। बिहार में अचानक मौसम में आए बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बिजली आफत बनकर टूट पड़ी। इस दौरान आकाशीय बिजली (lightning) की चपेट में आने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से बेगूसराय में पांच, मधुबनी में तीन, दरभंगा में दो और अररिया में एक व्यक्ति शामिल है।
बेगूसराय जिले के अलग-अलग इलाके में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत वार्ड संख्या 4 निवासी रमण कुमार महतो की पत्नी दुर्गा देवी (47 वर्ष) बारिश में अपना गोइठा ढकने गई थी, तभी वज्रपात की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में पिता-पुत्री गेहूं के बोझ को पॉलीथिन से ढकने के लिए खेत में गए थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। अचानक वज्रपात से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश और वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। लदहो पंचायत के कटैया गांव निवासी स्वर्गीय लखन चौपाल के 68 वर्षीय पुत्र जवाहर चौपाल सुबह 8 बजे गेहूं की थ्रेसिंग के लिए अपने खेत में गए थे। तभी वज्रपात की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिले की दूसरी घटना में रोहर-महमूदा पंचायत के महमौदा गांव में अजीत यादव के घर पर सुबह करीब 11 बजे बारिश के दौरान वज्रपात हुआ। इससे घर में बैठे उनके 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत हो गई।
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परवाहा पंचायत के घिवाहा वार्ड नंबर 2 में मंगलवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से परवाहा के वार्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद गफूर के पुत्र 50 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर की मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव