Bihar politics : बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव के कदमों की आहट मिलते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो रही है। हाल ही में आरजेडी ने एक ऐसा दावा किया है जिसने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अंदर खलबली मचा दी है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान जारी कर कहा है कि जेडीयू के लगभग दो दर्जन विधायक जल्द ही पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं।
आरजेडी का कहना है कि वोटर लिस्ट में संशोधन को लेकर जेडीयू विधायकों में भारी नाराजगी है। तिवारी का मानना है कि इस प्रक्रिया में हर विधानसभा क्षेत्र से करीब 25-30 हजार वोट कम हो गए हैं। तिवारी ने दावा किया कि इन विधायकों को आने वाले चुनावों में अपनी हार का डर सताते लगा है। अपनी संभावित हार को देखते हुए इनमें आक्रोश पनप रहा है। आरजेडी का यह भी कहना है कि गरीब और वंचित वर्ग के वोटरों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इस पर नीतीश कुमार की चुप्पी ने विधायकों की नाराजगी को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
आरजेडी का दावा है कि ये सभी विधायक महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि अगली सरकार महागठबंधन की बनने जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने पर स्पष्टीकरण मांगा और आयोग पर डबल इंजन की सराकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
जेडीयू ने आरजेडी के इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरजेडी को सलाह दी कि वह पहले अपनी पार्टी की स्थिति देखे। उन्होंने कहा कि आरजेडी में कभी भी भगदड़ मच सकती है। आरजेडी को खुद के बारे में ही नहीं पता कि कौन सा नेता कब पार्टी छोड़कर चला जाए।
रंजन ने कहा कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की सफलता से आरजेडी बौखला गई है। उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वे ऐसे झूठे दावे कर रहे हैं। उन्होंने यह भी तंज कसा कि जिस तेजस्वी यादव को यह नहीं पता कि उनका खुद का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, उनकी पार्टी ऐसे मनगढ़ंत दावे करने में सबसे आगे रहती है। उन्होंने आरजेडी को सलाह दी कि वे हार स्वीकार कर लें और इस तरह के दावों से जनता को गुमराह न करें।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा