Bihar Police: बिहार के औरंगाबाद ज़िले में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय सिपाही संजय कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब संजय अपने घर की सफाई कर रहा था। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक संजय कुमार बिहार पुलिस में जवान थे और 2017 में उनकी नियुक्ति हुई थी। वह वर्तमान में मोतिहारी में तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गाँव जोगड़ी आए थे।
बताया जा रहा है कि सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव निवासी सिपाही सफाई के दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। शोर सुनकर परिजनों ने तुरंत बिजली कनेक्शन काटकर उन्हें बचाने की कोशिश की और आनन-फानन में उन्हें पास के मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत की खबर सुनते ही पूरे जोगड़ी गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजन गमगीन हैं। घटना की सूचना मिलते ही सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। संजय की शादी 2010 में रेणु देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय एक मिलनसार व्यक्ति थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े