Bihar New Government: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने की सिफारिश की। नीतीश कुमार विधानसभा भंग होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। तब तक वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद, सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई है। राजभवन में इस्तीफा सौंपा जाना इस प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण कदम होगा। सूत्रों के अनुसार, 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, राज्यपाल एनडीए गठबंधन को नई सरकार बनाने का औपचारिक निमंत्रण देंगे। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।
बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। 20 नवंबर को गांधी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार का राजभवन जाना इस बात का संकेत है कि सरकार गठन का खाका लगभग तैयार हो चुका है और औपचारिक घोषणा किसी भी समय हो सकती है। बिहार में यह राजनीतिक हलचल अगले 48 घंटों को बेहद महत्वपूर्ण बना रही है। उससे पहले NDA की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री पद के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एनडीए ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। जिसमें भाजपा ने 89 सीटें हासिल कीं, उसके बाद जदयू ने 85 सीटें जीती। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा (आरवी) ने 19 सीटें जीतीं, जबकि छोटे घटक दल हम और आरएलएम ने मिलकर नौ सीटें जीतीं। वहीं महागठबंधन सिर्फ 36 सीटों पर सिमट गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई